21 August 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 21 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र के वैधृति योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।
21 August 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. व्यापारियों को कोई अच्छी डील मिल सकती है. आर्थिक मामलों में दिन बेहतर रहेगा, लेकिन किसी को उधार धन देने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज सावधानी से आगे बढ़ना होगा. अचानक होने वाले खर्च आपकी आर्थिक योजना बिगाड़ सकते हैं. लेन-देन में जल्दबाजी न करें, क्योंकि धन फंसने की आशंका है. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों को धैर्य से काम करना होगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा. आपके कई रुके काम पूरे हो सकते हैं और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा. ससुराल पक्ष से उपहार या शुभ समाचार मिल सकता है. घर में सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा और मन को शांति मिलेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का लाभ मिलेगा. परिवार के साथ सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे. पड़ोसियों और ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा. घर में मनपसंद भोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा. धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें और जरूरी जानकारी साझा करने से बचें. व्यापारियों को कमाई के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. पुराने अटके काम पूरे होंगे. घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर जीवनसाथी से हल्का मतभेद हो सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा. कामकाज में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए धैर्य से काम करें. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रयास जारी रखने होंगे. खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए केवल जरूरी चीजों पर धन खर्च करें. परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है. विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा और धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. यहां आपकी नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आज कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. लंबे समय से अटका काम दोबारा शुरू हो सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. अचानक खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है. वाहन या यात्रा पर भी धन खर्च होने की संभावना है. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. प्रेम संबंधों में बातचीत के दौरान संयम रखें, वरना विवाद हो सकता है. शाम को किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे थकान महसूस होगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार और आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा. किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा. नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अनुकूल है. पिता की ओर से उपहार या पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा. अटके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे. आय के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बचत पर ध्यान दें. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने पर प्रशंसा मिलेगी. व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. किसी काम में असफलता मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें. व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहें. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. लोन के लिए आवेदन करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे रुके काम दोबारा शुरू होंगे.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा. बजट को ध्यान में रखकर ही धन खर्च करें. किसी के विवाद में पड़ने से बचें और अपनी वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें. किसी बनते काम में अड़चन आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है. घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा और साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)
इसे भी पढ़ें:-कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व