सीपीसीबी में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म

CPCB: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार अवसर सामने आया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर विभिन्न 51 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग

सीपीसीबी भर्ती में शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. साइंटिस्ट डी, साइंटिस्ट सी और साइंटिस्ट बी जैसे पदों के लिए पर्यावरण विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान या संबंधित इंजीनियरिंग-टेक्नोलॉजी में निर्धारित योग्यता मांगी गई है. कुछ वैज्ञानिक पदों के लिए गेट या नेट जेआरएफ जैसी योग्यता और संबंधित एक्सपीरियंस भी जरूरी है. डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए साइंस में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री या बीएससी मांगी गई है. इसके साथ कंप्यूटर और टाइपिंग से जुड़ी दक्षता भी जरूरी है. वही फील्ड असिस्टेंट पद के लिए साइंस विषय में 12वीं पास होना जरूरी है और न्यूनतम 55 फीसदी अंक मांगे गए हैं. इसके अलावा असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के लिए कॉमर्स में मास्टर डिग्री, सीए या एमबीए जैसी योग्यता निर्धारित है. एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री और कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है. टैक्सनॉमिस्ट पद के लिए फर्स्ट क्लास एमएससी मांगी गई है.

उम्र सीमा

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा भी अलग-अलग रखी गई है. साइंटिस्ट डी के लिए अधिकतम 50 साल, साइंटिस्ट सी के लिए 45 साल और साइंटिस्ट बी के लिए 35 साल आयु सीमा है. असिस्टेंट मैनेजर, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट और टैक्सनॉमिस्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल रखी गई है, जबकि डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए अधिकतम आयु 32 साल और फील्ड असिस्टेंट के लिए 27 साल निर्धारित हैं. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अनुसार उम्मीदवारों को आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आप सीपीसीबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cpcb.gov.in/ पर जाएं.अब यहां पर जॉब्स टैब सेक्शन पर क्लिक करें.इसके बाद सीपीसीबी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.अब ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करें.रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करके अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरे.इसके बाद जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए डॉक्यूमेंट अपलोड करें.लास्ट में सभी जानकारी को जांच कर फॉर्म सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *