LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, अब इन लोगों को नहीं मिलेगी सब्सिडी! जानिए अब क्या होगा

LPG e-KYC Update: एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए एक जरुरी अपडेट सामने आई है. घरेलू गैस कनेक्शन की आधार बेस्ड ई-केवाईसी कराने की डेडलाइन सिर्फ 23 अगस्त तक थी. अब ये डेडलाइन खत्म हो गई है. जिन लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है वो काफी ज्यादा परेशान हैं. उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनका गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा या फिर अगला सिलेंडर मिलने में परेशानी आएगी.

डेडलाइन खत्म, अब क्या होगा?

e-KYC की डेडलाइन खत्म होने (LPG e-KYC Deadline) का मतलब यह नहीं है कि 24 अगस्त से बिना KYC वाले सभी गैस कनेक्शन तुरंत बंद कर दिए जाएंगे। तेल कंपनियों की ओर से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि सभी लंबित कनेक्शन एक साथ काटे जाएंगे। हालांकि, आगे चलकर बिना e-KYC वाले ग्राहकों को गैस बुकिंग या सब्सिडी से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जिन लोगों की KYC अभी बाकी है, उन्हें इसे जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

LPG e-KYC?

ई-केवाईसी के लिए पहले अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट और उपलब्ध एलपीजी सेवाओं को चेक करें. इंडेन के ग्राहक एलपीजी सेवाओं के लिए इंडियनऑयल की वेबसाइट और संबंधित सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. कई जगहों पर मोबाइल के जरिए आधार बेस्ड केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके अलावा ग्राहक अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर के यहां जाकर भी ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-सावन का आखिरी सोमवार, शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, हर हर महादेव की गूंज से पूरा वातावरण हुआ शिवमय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *