द्वादश ज्योतिर्लिंग का प्रातः उठ कर संस्मरण करने से सभी पापों से मिल जाएगी मुक्ति: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम आप याद कर लो और प्रातःउठकर स्मरण कर लो, सर्व पापैः विनिर्मुक्तः सब पापों से मुक्त हो जाओगे और ‘
सर्वसिद्धिफलं लभेत् ‘ सब सिद्धियां आपको प्राप्त हो जाएंगी।

सौराष्ट्रे सोमनाथं च,श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।
उज्जयिन्यां महाकालं,
ओंकारममलेश्वरम्।।1।।
परल्यां बैद्यनाथं च,डाकिन्यां  भीमशंकरम् ।
सेतुबन्धे तु रामेशं,नागेशं
दारूकावने।।2।।
वाराणस्यां तु विश्वेशं,त्र्यबकं गौतमीतटे।
हिमालये तु केदारं घुसृणेशं शिवालये।।3।।
एतानि ज्योतिर्लिंगानि, सायं प्रातः पठेन्नरः।
सप्त जन्म कृतं पापं,स्मरणेन विनश्यति।।4।।

द्वादश ज्योतिर्लिंगों का प्रातः काल स्मरण कर लो और यदि मानसिक पूजा भी कर लिया करें, आपको सब सिद्धियां मिल जाएगी। यदि द्वादश ज्योतिर्लिंगों का नाम याद करके, उनका स्मरण करो और मानसिक रूप से उनकी पूजा कर लो। तब आप प्रतिदिन द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का फल प्राप्त कर लोगे, मानसिक पूजा में बढ़िया से बढ़िया वस्तु चढ़ाते रहो। द्वादश ज्योतिर्लिंगों का चिंतन करना चाहिए।बारह ज्योतिर्लिंग हैं क्योंकि साल में महीने भी बारह हैं और सूर्य भी बारह हैं और जीवन का चक्र भी इसी के आधार पर चलता रहता है।

एकादश रूद्र है। 10 इन्द्रियों और एक मन के द्वारा हुए पापों को मिटाना भगवान शंकर के लिए सहज बात है। सहज उनमें क्षमता है।

ऊँ अघोराय नमः
ऊँ बिरूपाय नमः,
ऊँ भैरवाय नमः ,
ऊँ त्र्यंबकाय नमः,
ऊँ ईशानाय नमः,
ऊँ शूलपाणये नमः
  ऊँ शिवाय नमः
ऊँ विश्वरुपाय नमः
ऊँ पशुपतये नमः
ऊँ कपर्दिने नमः
ऊँ महेश्वराय नमः

सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना, श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कॉलोनी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट, गनाहेड़ा, पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान).