National Teacher award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 45 स्कूली शिक्षकों को इस आवर्ड से सम्मानित करेंगी. इन शिक्षकों को स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है.
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए 48 शिक्षकों में 26 पुरुष और 22 महिलाएं हैं. पुरस्कार पाने वाले शिक्षक देश के अलग-अलग हिस्सों और अलग-अलग स्कूलों से हैं. इस साल उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा तीन शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड के लिए चुना गया है. वहीं बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से दो-दो शिक्षक पुरस्कार लिस्ट में शामिल है. केंद्रीय विद्यालय संगठन के भी 2 शिक्षक चुने गए हैं. बाकी केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित संगठनों के 1-1 शिक्षकों को सम्मान के लिए चुना गया है.
इसे भी पढ़ें:-पेन किलर को कैसे पता चलता है कि शरीर में कहां हो रहा दर्द? जानिए कैसे काम करती है दवा