बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगा ब्रेक, अब इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

Bihar teachers transfer: बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का इंतजार कर रहे लाखों शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट है. फिलहाल शिक्षकों का तबादला नहीं होगा. चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी है. दरअसल शिक्षा विभाग ने निर्वाचन विभाग से ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए इजाजत मांगी थी. लेकिन विधानसभा परिषद चुनाव के कारण निर्वाचन विभाग ने हरी झंडी नहीं दी. आचार संहिता लागू होने के चलते अब कोई भी बड़ा प्रशासनिक फैसला नहीं लिया जा सकता. शिक्षा विभाग आज इसको लेकर आधिकारिक पत्र भी जारी करेगा.

अब कब शुरू होगा ट्रांसफर?

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया अब नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है. शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आज ही पत्र जारी किया जाएगा. पत्र के जरिए शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को फिलहाल स्थगित किए जाने की जानकारी दी जाएगी.

23 अक्टूबर को 8 सीटों पर होगा मतदान

दरअसल, बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव होना है. इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी.

4 स्नातक और 4 शिक्षक सीटों पर चुनाव

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी शामिल हैं. वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा की सीटों पर चुनाव होगा. चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक फैसलों को लेकर निर्वाचन विभाग की अनुमति जरूरी है.

इसे भी पढ़ें:-दिवाली से पहले लाखों परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर, देखें आपके राज्य में है योजना या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *