Srinagar: श्रीनगर की हाई-सिक्योरिटी सेंट्रल जेल से दो बड़े आरोपी फरार हो गए हैं. दोनों आरोपी जेल की सामने की दीवार फांदकर भागने में कामयाब हो गए. रविवार देर शाम श्रीनगर की हाई-सिक्योरिटी सेंट्रल जेल की बाहरी दीवार फांदकर दो कैदियों के भागने के बाद पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और इस इलाके से लेकर राजस्थान तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
भागे हुए कैदियों की तस्वीरों के साथ लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें कश्मीर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स, जैसे रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट और नेशनल हाईवे पर लगाया गया है. उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए इनाम की घोषणा की गई है और लोगों से नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करने या 112 पर कॉल करने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें:-‘महाकाली’ का टीजर रिलीज, ‘शुक्राचार्य’ के खतरनाक रूप में दिखे अक्षय खन्ना