Yogi Government: योगी सरकार ने रक्षाबंधन से ठीक पहले महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. 60 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, जिसे महिलाओं के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है.
इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. इस योजना का लाभ रोजाना करीब 88438 महिला यात्रियों को मिलने का अनुमान है. योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे.
इस सुविधा के तहत सरकार पर हर महीने 22.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा. योगी सरकार ने इस फैसले के जरिए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता के रूप में दर्शाया है. ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को अब परिवहन सेवाओं से भी जोड़ दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:-क्या आज फिर बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जानें दिल्ली से पटना तक आज का रेट