Commercial Cylinder Price Hike: महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव सामने आया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कई बड़े शहरों में 19-किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है. कीमतों में यह बदलाव महीने की शुरुआत में हुआ है, जिससे कमर्शियल LPG पर निर्भर व्यवसायों की लागत बढ़ गई है.
दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में LPG सिलेंडर के दाम
आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है. कल तक इसकी कीमत 2,738 रुपये थी.
नोएडा में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गए हैं. यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,701 रुपये में मिल रहा है. 31 अगस्त तक यहां इसके दाम 2691.50 रुपये थे.
कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 2872.50 रुपये से बढ़कर 2,982 रुपये हो गए हैं. यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
वहीं चेन्नई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2916.50 रुपये का हो गया है. अभी कल तक ये सिलेंडर, 2,906 रुपये में मिल रहा था.
14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
राहत की बात ये है कि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं. दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर बनी हुई है. मुंबई में ये सिलेंडर 941.50 रुपये का मिल रहा है. कोलकाता में इसके दाम 968 रुपये, जबकि चेन्नई में 957.50 रुपये हैं.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, चांदी के दाम स्थिर, जानें आज का लेटस्ट रेट