Amritsar: अमृतसर पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सफलता मिली है। पुलिस ने आज एक अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की आठ अवैध पिस्तौल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपी विदेश से आने वाली विदेशी निर्मित अवैध हथियारों की खेप हासिल करने के बाद उसे पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे।
हथियारों का जखीरा पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी जा रही थी। जांच में पुलिस आरोपियों के विदेशी तस्करों से संपर्क और संभावित सीमा पार कनेक्शन को भी खंगाल रही है। साथ ही हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।
इसे भी पढे़ं:-SBI की यूपीआई सर्विस 45 मिनट के लिए रहेंगी बंद, इस तरह कर सकेंगे पेमेंट