SBI की यूपीआई सर्विस 45 मिनट के लिए रहेंगी बंद, इस तरह कर सकेंगे पेमेंट

UPI service: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के यूजर्स के लिए एक जरुरी अपडेट है. अगर आप रोजाना छोटे-बड़े भुगतान के लिए SBI की UPI सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो UPI सर्विस 4 सितंबर की रात कुछ समय के लिए बंद रहेगी. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बताया है कि तय मेंटेनेंस के चलते उसकी UPI सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित होंगी. ऐसे में अगर आपको इस दौरान UPI का इस्तेमाल करना है तो आपको पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि UPI सर्विस कब से लेकर कब तक बंद रहेगी.

मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले भी पूरा

SBI की UPI सर्विस 4 सितंबर 2026 की रात 12:15 बजे से 1 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी. इस दौरान सामान्य UPI के जरिए पेमेंट नहीं किया जा सकेगा. बैंक ने बताया है कि मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले भी पूरा हो सकता है. इसलिए इस समय के आसपास कोई जरूरी भुगतान करना है, तो उसे पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा. हालांकि, बैंक का यह भी कहना है कि संभव है कि सेवाएं 1 बजे से पहले ही दोबारा शुरू हो जाएं.

छोटे लेन-देन के लिए UPI Lite का इस्तेमाल

मेंटेनेंस के दौरान छोटे लेन-देन के लिए UPI Lite का इस्तेमाल किया जा सकता है. UPI Lite में हर पेमेंट पर UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे छोटे और रोजमर्रा के पेमेंट जल्दी किए जा सकते हैं. UPI Lite से एक बार में मैक्सिमम 1,000 रुपये तक का पेमेंट किया जा सकता है. इसमें टोटल 5,000 रुपये तक का बैलेंस रखा जा सकता है. इसलिए चाय, किराना या दूसरे छोटे खर्चों के लिए यह सर्विस काम आ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *