दिल्ली में जारी है बारिश का सिलसिला, यूपी-बिहार में अर्लट

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाके में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को भी दिन भर दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बारिश जारी रहेगा। वहीं बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से जलभराव की समस्या देखने को मिली है। बता दें कि खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर कम से कम 11 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अर्लट जारी

मौसम विभाग के मुताबक अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार है, कुछ जगहों पर बिजली गिरने के भी आसार हैं। बता दें कि यूपी में कई नदियों का जलस्तर उफान पर है।

बिहार में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अचानक मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बता दें कि बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बाढ़ की वजह से अब तक सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है। गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *