हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को गोली मार खुद किया सुसाइड, बेटे की मौत

Punjab: पंजाब से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, यहां मानसा में हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, एक हेड कांस्टेबल ने परिवार पर गोलियां चला गई, इसके बाद खुद को भी गोली मार दी, इस घटना में हैंड कांस्टेबल और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

पारिवारिक विवाद में उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह ने अपने बच्चों और पत्नी को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली, गोली लगने से एक बेटे की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हैं, बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते गुरविंदर सिंह ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पत्नी और बेटे की हालत गंभीर

मामला मानसा कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास का है, मृतक हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह मानसा के डिप्टी कमिश्नर का गनमैन था, उसकी और एक बेटे की मौत हो गई है, वहीं, पत्नी और दूसरे बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने दूसरे अस्पताल रेफर किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव चौधरी ने बताया

यह घटना मानसा जिले के वार्ड नंबर पांच में सुबह करीब 7.00 बजे हुई, मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव चौधरी ने बताया कि सिंह के परिवार में विवाद चल रहा था, गुरविंदर सिंह के एक बेटे को मानसा के सिविल अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया था, उसकी पत्नी और दूसरे बेटे को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि परिवार में क्या विवाद था, इसके लिए गुरविंदर के रिश्तेदारों से पूछताछ कर परिस्थिति समझने की कोशिश की जाएगी, वहीं, पत्नी की हालत बेहतर होने पर उससे भी घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *