दिल्ली में अवैध 5th फ्लोर वाली सभी बिल्डिंग होंगी सील, CM का आदेश

Delhi: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत के ढहने से 6 लोगों की मौत होने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा आदेश जारी किया है. मुख्यमंत्री ने आज सुबह सुरक्षा उपायों और चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया. इस दौरान उन्होने उन सभी इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया है, जिनमें बिना मंजूरी के पांचवीं मंजिल बनी हुई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. MCD ने भी कहा है कि चार मंजिल से ज्यादा के अवैध निर्माण तत्काल सील किए जाएंगे. ऐसे निर्माण को अनुमति देने या समय पर कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. उनके खिलाफ तत्काल बर्खास्तगी तक की कार्रवाई का प्रावधान बताया गया है. ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.

इसे भी पढ़ें:-मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट की होगी शुरुआत, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *