‘गणपति बप्पा मोरया!’…गणेश चतुर्थी पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश

Ganesh Chaturthi 2026: आज गणेश चतुर्थी है और गणेश जी को ज्ञान, बुद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन गणपति बप्पा का घर-घर में विराजमान किया जाता है और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है. इस शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं.

गणेश चतुर्थी शुभकामना संदेश (Ganesh Chaturthi 2026)

गणेश जी का रूप निराला,
चेहरा भी कितना भोला-भाला,
जिस पर भी पड़ी कोई मुसीबत,
उसे इन्होंने ही संभाला।

पार्वती के लाडले, शिव के प्यारे,
लडुअन खा के जो मूषक सवारे,
वो हैं जय गणेश देवा हमारे।

गणपति बप्पा मोरया,
संकट हर लो सबका,
घर-घर में खुशियां भर दो,
आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें।

बप्पा का आगमन आपके जीवन से
सारी बाधाएं दूर करे और खुशियों की बारिश करे।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ganesh Chaturthi Wishes

गणेश जी के चरणों में सिर झुकाएं,
हर कठिनाई को दूर भगाएं,
हर पल जीवन में सुख पाएं।
Happy Ganeshotsav!

जैसे गणपति की सूंड हमेशा ऊंची रहती है,
वैसे ही आपके जीवन की तरक्की हमेशा ऊंची रहे।
गणपति बप्पा मोरया!

मंगल मूर्ति विराजे घर-आंगन में,
सुख-समृद्धि लाए जीवन के हर संगम में।
Happy Ganesh Chaturthi!

गणपति बप्पा के चरणों में सुख और समृद्धि है,
उनका नाम लेने से जीवन में हर कठिनाई दूर होती है।

दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा,
ये गणेश जी का दरबार है,
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है।
हैप्पी गणेश चतुर्थी!

आपका और खुशियों का जन्म-जन्म का साथ हो,
आपकी तरक्की की, हर किसी की ज़बान पर बात हो।
जब भी कोई मुश्किल आये,
माय फ्रेंड गणेश आपके साथ हों।

हर घर में गूंजे गणपति बप्पा मोरया,
हर दिल में भरे उमंग और चेहरे पर हो मुस्कान,
बप्पा का आशीर्वाद हमेशा रहे साथ,
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *