करवा चौथ पर व्रत खोलने के बाद क्या खाएं, क्या नहीं? इन टिप्स से सेहत रहेगी दुरुस्त

What to Eat and Avoid After Karwa Chauth Fast: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है. महिलाएं दिनभर बिना पानी के व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. शाम को चांद की पूजा के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है. लेकिन पूरा दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद एकदम से ज्यादा या तला-भुना खा लेना सेहत बिगाड़ सकता है. इससे गैस, एसिडिटी, अपच और पेट भारी होने जैसी समस्या हो सकती है.

व्रत खोलने के बाद इन चीजों का करें सेवन

धीरे-धीरे पानी पिएं – निर्जला व्रत के बाद एक साथ गट-गट पानी न पिएं. धीरे-धीरे घूंट लेकर पानी पिएं. इससे डिहाइड्रेशन दूर होगा.

हल्का खाना खाएं – व्रत के बाद भारी खाने से बचें. सबसे पहले खिचड़ी, दलिया, सूप या एक-दो हल्की रोटी-सब्जी खाएं.

फल और दही – पचने में आसान फल जैसे केला, पपीता खा सकते हैं. दही पेट को ठंडक देता है, लेकिन अगर गैस बनती है तो अवॉइड करें.

प्रोटीन जरूर लें – व्रत के बाद शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है, इसलिए दाल, पनीर, दही जैसी चीजें थाली में जरूर शामिल करें.

व्रत खोलने के बाद इन चीजों से करें परहेज

तला-भुना खाना – पूरी, कचौड़ी, समोसा, पकौड़ा तुरंत खाने से एसिडिटी और पेट में जलन हो सकती है.

ज्यादा मिठाई – एक साथ बहुत ज्यादा मिठाई खाने से पेट गड़बड़ हो सकता है. मिठाई थोड़ी मात्रा में ही खाएं.

चाय-कॉफी – लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद ज्यादा चाय-कॉफी पीने से घबराहट और एसिडिटी बढ़ सकती है.

ओवरईटिंग से बचें – दिनभर भूखे रहने के बाद एक साथ ठूंस कर खाना सबसे बड़ी गलती है. थोड़ा-थोड़ा करके और चबा-चबा कर खाएं.

इसे भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *