वाराणसी, गाजीपुर के रास्ते दिल्ली से पटना तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइम टेबल

Indian railways: त्योहारों के मौसम में घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार और पटना के पाटलिपुत्र के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इस ट्रेन की मदद से दीपावली और छठ पूजा के लिए घर जाने वाले लोगों को न सिर्फ कन्फर्म सीट मिलेगी, बल्कि उनका सफर भी सुविधाजनक और आरामदायक बनेगा.

जानकारी के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, फेफना बलिया, सहतवार, बकुलहा, छपरा जंक्शन, छपरा ग्रामीण और दिगवारा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी का 1, थर्ड क्लास एसी के 2, स्लीपर क्लास के 9 और जनरल क्लास के 6 डिब्बे समेत कुल 20 डिब्बे होंगे.

इसे भी पढ़ें:-सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनाएगी हॉस्टल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *