New Delhi: दिल्ली शहर में लाखों बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन प्रवेश मिल जाता है, छात्रावास नहीं मिलता. जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का फैसला किया है. इन हॉस्टल में दिल्ली की किसी भी यूनिवर्सिटी के छात्र रह सकेंगे.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया, “ये बात बिल्कुल सही है कि जब हम दिल्ली को और बड़े शिक्षा केंद्र के रूप में देखना चाहते हैं, तो यहां पर महाविद्यालयों के साथ, विश्वविद्यालयों के साथ-साथ छात्रावास की आवश्यकताओं को भी पूरा करना जरूरी है. ये छात्रावास लड़कियों के लिए भी बनाए जाएंगे और लड़कों के लिए भी. जहां उनकी सुरक्षा, सुरक्षा व्यवस्था और किफायती आवास की चिंता की जाएगी.”
यहां पर किसी भी विश्वविद्यालय में या महाविद्यालय में पढ़ने वाला विद्यार्थी आकर छात्रावास सुविधा ले सकेगा और इसके लिए हमने अलग-अलग विभाग, जो छात्रावास बना सकते हैं, उनके साथ में बैठकें की हैं. स्थानों को चिन्हित किया है और नीति भी मसौदा करना शुरू हुए हैं.”
इसे भी पढ़ें:-सीटीईटी की नई परीक्षा तारीख जारी, जानें कब आएंगे एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड