PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडया पर तमाम राजनेता और बड़ी-बड़ी हस्तियां पीएम मोदी को बर्थडे विश कर रही हैं। उनके 76वें जन्मदिन की धूम हिंदी सिनेमा में भी देखने को मिल रही है, जिसके आधार पर कई सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे विश किया है। अक्षय कुमार, चिरंजीवी, शत्रुघ्न सिन्हा, कंगना रनौत, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी और जैकी श्रॉफ, सुनील सेट्टी समेत कई कलाकारों ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
इसे भी पढे़ं:-इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, आज से आवेदन शुरू