UPSC ESE 2027: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार की ग्रुप ए और ग्रुप बी इंजीनियरिंग सेवाओं में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयोग में 16 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. यूपीएससी ईएसई 2027 के जरिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से जुड़े पदों पर भर्ती होगी. इस बार करीब 480 घोषित की गई है. इनमें 19 पद दिव्यांग उम्मीदवारों यानी उनके लिए आरक्षित है.
कौन कर सकता है आवेदन?
- अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की परीक्षा के सेक्शन ए और बी को पास करने वाली योग्यता को भी समकक्ष योग्यता के रूप में शामिल किया गया है।
- ईएसई 2027 के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2027 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म दो जनवरी 1997 से पहले और एक जनवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
- यूपीएससी ईएसई 2027 के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
- महिला, एससी, एसटी और बेंचमार्क दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन के लिए सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- इसके बाद आवेदन पत्र में जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- वहीं लास्ट में आवेदन की फीस जमा करके आवेदन पत्र को सबमिट कर दें.
इसे भी पढ़ें:-उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर