9वीं के छात्रों के लिए NCERT ने बदला सिलेबस, गणित की नई किताब लॉन्च

NCERT Class 9 syllabus: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है. सत्र 2026-27 के लिए नई किताबें जारी होनी शुरू हो गई हैं, जिसमें गणित की नई किताब बाजार में उपलब्ध हो गई है, जबकि सामाजिक-विज्ञान की नई किताब भी जल्दी छात्रों के लिए उपलब्ध होगी.

1. गणित: नई किताब ‘Ganita Manjari – Part 2’ की बिक्री 21 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. छात्र बाजार में अधिकृत सेंटरों से इसे खरीद सकते हैं.

2. सामाजिक विज्ञान: नई किताब ‘Understanding Society – India & Beyond Part 2’ 30 सितंबर से मिलेगी.

NCERT ने बताया कि ये दोनों किताबें NCF-SE 2023 के अनुसार तैयार की गई हैं. किताबों को चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जा रहा है, ताकि नए सत्र में छात्रों को अपडेटेड सिलेबस मिल सके.

इसे भी पढ़ें:-आयुर्वेद की 10 शक्तिशाली जड़ी-बूटियों के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ, जानें आमलकी से लेकर ब्राह्मी तक के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *