SBI में निकली मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें अप्लाई

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के तहत मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 60 पद भरे जाएंगे.

बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर तक एसबीआई की ऑफिशियल करियर वेबसाइट bank.sbi/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. खास बात है कि इस भर्ती के लिए एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है.

कैटेगरी वाइज वैकेंसी

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 60 वैकेंसी में जनरल कैटेगरी के लिए 25 पद, ओबीसी के लिए 16 पद, एससी के लिए 9 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6 और एसटी कैटेगरी के लिए 4 पद आरक्षित हैं.

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

मैनेजर (सिक्योरिटी) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है, जबकि डिप्टी मैनेजर के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है. एक्सपीरियंस की बात करें तो मैनेजर पोस्ट के लिए आर्मी में मेजर या उससे ऊपर की रैंक पर 10 साल की कमीशन्ड सर्विस, नेवी और एयरफोर्स में बराबर रैंक के साथ 10 साल की सर्विस और पैरामिलिट्री फोर्स में डिप्टी कमांडेंट पद पर 10 साल का अनुभव होना चाहिए.वहीं डिप्टी मैनेजर पद के लिए आर्मी में कैप्टन या उससे ऊपर के पद पर 5 साल, नेवी/एयरफोर्स में 5 साल और पैरामिलिट्री में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर 5 साल की सर्विस का अनुभव मांगा गया है.

आयु सीमा और सैलरी

आयु सीमा की गणना 31 अक्टूबर 2026 से की जाएगी. इसके तहत उम्मीदवार की उम्र 25 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयनित उम्मीदवारों को पे स्केल के साथ DA, HRA, PF, पेंशन और मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी. मैनेजर (सिक्योरिटी) को 85,920 से 1,05,820 रुपये और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) को 64,820 से 93,960 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी.

कैसे करें आवेदन?

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई एसओ की sbi.bank.in   वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद करियर सेक्शन खोलें और करंट ओपनिंग सेक्शन पर जाएं. 
  • अब मैनेजर, डिप्टी मैनेजर के लिए पद के नोटिफिकेशन लिंक पर जाएं. 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें. 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरूरी एजुकेशनल और दूसरी क्वालिफिकेशन डिटेल भरें. 
  • अब आवेदन से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • इसके बाद फॉर्म को एक बार फिर अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें. 

इसे भी पढ़ें:-चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *