घर में रखें ये 5 शुभ चीजें, आर्थिक लाभ और करियर में होगी उन्नति

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की दिशा, बनावट और वहां मौजूद वस्तुओं को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि घर में रखी कुछ चीजें सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक हो सकती हैं। इनका संबंध धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं से भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि शुभ वस्तुओं को सही स्थान पर रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन, करियर तथा पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।  

घर में लगाएं गुलाब का पौधा 

अगर घर में गुलाब का पौधा लगा है तो आर्थिक और करियर के क्षेत्र में सुखद फल आपको मिल सकते हैं। गुलाब के पौधे को आप घर की छत पर या फिर बालकनी में लगा सकते हैं। 

घर में रखें धातु का कछुआ

कछुआ घर में रखना बेहद शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार धातु (पीतल, चांदी) का कछुआ घर में रखने से करियर में उन्नति के पथ पर आप अग्रसर हो सकते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी आपको कछुआ घर में रखने से प्राप्त होती है।

घर में रखें चांदी का सिक्का

वास्तु के अनुसार घर में चांदी का सिक्का रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में होता है। चांदी का सिक्का घर में रखने से माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। चांदी के सिक्के को तिजोरी या पूजा स्थल पर रखने से आपको आर्थिक रूप से आप संपन्न हो सकते हैं। 

घर में रखें हल्दी की गांठ 

हल्दी का संबंध देव गुरु बृहस्पति और विष्णु भगवान से माना जाता है। इसलिए आपको घर में हल्दी की गांठ अवश्य रखनी चाहिए। हल्दी की गांठ रखने से सुख-वैभव और संपन्नता आपको जीवन में प्राप्त हो सकती है।

घर में रखें कौड़ियां 

कौड़ियों का संबंध माता लक्ष्मी से है। ऐसे में अगर आप घर में कौड़ियां रखते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। आप पांच कौड़ियां लेकर इन्हें मंदिर में माता लक्ष्मी के चरणों में या फिर घर की तिजोरी में रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-इंसुलिन रेजिस्टेंस को कैसे बनाएं बेहतर, जानें आसान और असरदार तरीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *