सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन, जलाए दीप और प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

Lucknow: दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां रामलला के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती उतारी.

मंदिर में जलाया दीप, प्रदेशवासियों के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किया और दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त उत्तर प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की.दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा.

श्रद्धालुओं ने की ‘जय श्रीराम’ के जयघोष

हनुमानगढ़ी के बाद श्रीराम जन्मभूमि में उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की और राम दरबार में भी पूजन कर प्रदेश की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की. दर्शन के बाद बाहर निकलते ही श्रद्धालुओं ने ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ उनका अभिवादन किया. मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की. दसवें दीपोत्सव की भव्यता और विश्व कीर्तिमान की उपलब्धि के बीच सीएम योगी का प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन रामनगरी के आध्यात्मिक माहौल को और गरिमामय बना गया.

इसे भी पढ़ें:-पटाखे से हाथ जल जाए तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, बढ़ सकता है इंफेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *