शहीद भगत सिंह की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका जीवन युवाओं को देता है प्रेरणा

New Delhi: देश के महान क्रांतिकारी और अमर बलिदानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आज पूरे देश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अपने अदम्य साहस और शौर्य से उन्होंने आजादी के आंदोलन को नई धार दी। राष्ट्र के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का उनका जज्बा भारत के नौजवानों की हिम्मत और हौसले का प्रतीक है।


इसके साथ ही, उन्होंने एक वीडियो संदेश भी शेयर किया। जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए प्रेरणापुंज हैं। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूटकर भरी है। देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह जी ने अंग्रेजों को पत्र भी लिखा जिसमें उन्होंने कहा था कि आप मुझसे और मेरे साथियों से युद्ध बंदी जैसा व्यवहार करें। इसलिए हमारी जान फांसी से नहीं, बल्कि सीधा गोली मारकर ली जाए। यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है। वे लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद को हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *