1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

1 October Rules 2026: हर महीने की 1 तारीख को नए नियम लागू होते हैं। इस बार 1 अक्टूबर 2026 से LPG, बैंक, SBI, NPS और दिल्ली बस सफर तक से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। अगर आप भी इनसे जुड़े हैं तो ये जानकारी आपके लिए जरूरी है।

1. LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक जरूरी

अब सब्सिडी वाला सिलेंडर लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) कराना होगा। 1 अक्टूबर के बाद जिनका BAA नहीं होगा, उन्हें सब्सिडी रेट पर बुकिंग में दिक्कत होगी। हालांकि कनेक्शन बंद नहीं होगा। ऑथेंटिकेशन डिलीवरी के समय, गैस एजेंसी या कंपनी के ऐप से हो जाएगा।

2. FD के नियमों में बदलाव

RBI के नए निर्देश के बाद बैंकों को FD की ब्याज दरों में ज्यादा पारदर्शिता रखनी होगी। स्मॉल फाइनेंस बैंकों को ब्याज दरें वेबसाइट पर साफ-साफ बतानी होंगी।

3. SBI में कैश निकालने पर लगेगा चार्ज

SBI के Basic Savings Account से महीने में 4 बार कैश निकालना फ्री होगा। 5वीं बार से हर निकासी पर 15 रुपये + GST देना होगा।

4. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नियम सख्त

21 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन फ्री होगा। 21 दिन के बाद लेट फीस और हलफनामा देना होगा। 1 साल से 2 साल तक की देरी पर SDM की मंजूरी और 2 साल के बाद कोर्ट से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

5. NPS में हेल्थ बीमा का फायदा

1 अक्टूबर से NPS Swasthya शुरू हो रहा है। इसमें रिटायरमेंट सेविंग के साथ हेल्थ इंश्योरेंस भी मिलेगा।

6. NRI से घर खरीदना आसान

अब NRI से प्रॉपर्टी खरीदने पर TDS के लिए अलग से TAN लेने की जरूरत नहीं होगी। आप PAN से ही Form-141 भरकर TDS जमा कर सकेंगे।

7. AC, TV और फ्रिज हो सकते हैं महंगे

कंपनियां 1 अक्टूबर से AC, TV, वॉशिंग मशीन के दाम 5-8% बढ़ा सकती हैं। वजह – कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी।

8. दिल्ली में PUCC और महिला बस यात्रा का नया नियम

बिना PUCC गाड़ी चलाई तो 10,000 रुपये तक का चालान और 6 महीने तक की जेल हो सकती है।महिलाओं को DTC बसों में फ्री सफर के लिए अब गुलाबी कागज वाला टिकट नहीं चलेगा।

इसे भी पढे़ं:-खाने के तेल से RO पानी तक, जानें सेहत के 5 नियम  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *