Brain Aneurysm Symptoms: ब्रेन एन्यूरिज्म को ज्यादातर लोग समझते हैं कि ये बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. ये युवाओं में भी हो सकती है. ब्रेन एन्यूरिज्म में दिमाग की खून की नली का एक कमजोर हिस्सा गुब्बारे की तरह फूल जाता है. कई बार सालों तक इसका पता ही नहीं चलता, लेकिन फटने पर दिमाग में ब्लीडिंग (सबरैक्नॉइड हेमरेज) हो जाती है, जो जानलेवा हो सकती है.
ब्रेन एन्यूरिज्म के मुख्य लक्षण
- फटने पर:
अचानक असहनीय तेज सिरदर्द, जो सेकंडों में बढ़ जाए
उल्टी, गर्दन में अकड़न, बेहोशी
दौरा पड़ना, शरीर में कमजोरी, बोलने में दिक्कत, दोहरी नजर या भ्रम
- फटने से पहले:
जब एन्यूरिज्म बड़ा होकर नसों पर दबाव डाले तो आंख के पीछे लगातार दर्द, दोहरा दिखना, पलक झुकना, नजर कम होना. लोग इसे अक्सर माइग्रेन या मोबाइल थकान समझकर टाल देते हैं.
किन लोगों को ज्यादा खतरा?
परिवार में किसी को एन्यूरिज्म रहा हो
हाई BP, धूम्रपान करने वाले
कुछ आनुवंशिक बीमारियां
जांच और इलाज
CT एंजियोग्राफी, MR एंजियोग्राफी और DSA से इसका पता चलता है. इलाज में एंडोवैस्कुलर प्रक्रिया या सर्जिकल क्लिपिंग की जाती है. कुछ छोटे एन्यूरिज्म में सिर्फ निगरानी रखी जाती है.
क्या हर सिरदर्द में स्कैन कराएं?
नहीं. हर सिरदर्द एन्यूरिज्म नहीं है. लेकिन अगर सिरदर्द अचानक, बहुत तेज और पहले कभी न हुआ जैसा हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. समय पर BP कंट्रोल, धूम्रपान से दूरी और फैमिली हिस्ट्री की जानकारी इस खतरे को कम कर सकती है.
इसे भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरी सूमो, 5 की मौत, 6 की हालत नाजुक