Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए.
दबंगों पर सख्ती के निर्देश
सीएम योगी ने साफ कहा – “किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं.” उन्होंने अधिकारियों को कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. देवरिया से आई एक महिला के बंद रास्ते को खुलवाने का आश्वासन भी दिया.
इलाज में हर संभव मदद
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने आए थे. सीएम ने अधिकारियों को इलाज के एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा और भरोसा दिलाया कि सरकार भरपूर मदद करेगी.हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी. इससे पहले सुबह सीएम ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की और गायों को गुड़-रोटी खिलाई.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली से प्रयागराज तक, देंखे एलपीजी सिलेंडर के रेट