Social Media,: क्या आपके बच्चे का Instagram, Facebook अकाउंट बंद होने वाला है? पिछले 2 दिनों से यही खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही थी कि मोदी सरकार 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने जा रही है। अब इस पर केंद्र सरकार ने खुद सामने आकर सफाई दी है।
सूत्रों के मुताबिक सरकारने साफ शब्दों में कहा कि “नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की खबरें पूरी तरह फर्जी और बिना आधार की हैं।” सरकार का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
साफ है, सरकार सीधा बैन लगाने के मूड में नहीं है। लेकिन इतना तय है कि आने वाले दिनों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया के नियम और सख्त हो सकते हैं। जैसे – अकाउंट बनाते समय माता-पिता की इजाजत जरूरी करना, उम्र वेरिफिकेशन सख्त करना और गंदे कंटेंट पर ऑटो-फिल्टर लगाना।
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली हाईकोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज