ITBP में हेड कॉन्स्टेबल के पदों के लिए आवेदन स्टार्ट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर और मोटर मैकेनिक के कुल 37 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता क्या चाहिए?

1. एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर के लिए:किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री, जिसमें साइकोलॉजी सब्जेक्ट हो या B.Ed / B.T. की डिग्री। उम्र: 20 से 25 साल।

2. मोटर मैकेनिक के लिए:12वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI + 3 साल का अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा, उम्र: 18 से 25 साल। SC/ST/OBC को उम्र में सरकारी छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा?

PET/PST (फिजिकल टेस्ट)लिखित परीक्षा (100 अंकों की, ऑब्जेक्टिव टाइप)प्रैक्टिकल / स्किल टेस्टडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनमेडिकल टेस्टमोटर मैकेनिक के लिए लिखित परीक्षा 12वीं लेवल की होगी।

फीस कितनी है?

General/OBC/EWS: 100 रुपयेSC/ST/Ex-Serviceman: कोई फीस नहीं

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाए.
  • यहां पर रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें.
  • अब संबंधित हेड कांस्टेबल भर्ती का आवेदन लिंक ओपन करें.
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • जिन उम्मीदवारों पर फीस लागू होती है, वह ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • अब फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

इसे भी पढ़ें:-18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन की खबर फर्जी, केंद्र सरकार ने किया खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *