भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, 124 रन से जीता मुकाबला

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 169 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन पूरी श्रीलंकाई टीम 45 रनों पर ही ढेर हो गई। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने गोल्ड मेडल की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। अब एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच ​भिड़ंत होगी।

भारतीय टीम की शुरुआत

ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में से अभिषेक 3 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हो गए। फिर तीसरे नंबर पर आए संजू सैमसन भी 9 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हो गए। इससे टीम थोड़ी परेशान हो गई।वैभव ने अच्छी बैटिंग की और 21 गेंद में 38 रन बनाए, लेकिन वे भी ज्यादा देर नहीं टिके। कप्तान श्रेयस अय्यर फिर नहीं चले, 13 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गए।इसके बाद ईशान किशन ने टीम को संभाला। उन्होंने 46 गेंद में 80 रन की नाबाद पारी खेली, तभी भारत 169 रन तक पहुंच पाया। अक्षर पटेल ने 8 रन और तिलक वर्मा ने 2 रन बनाए।

गेंदबाजी में भारत का जलवा

श्रीलंका को जीतने के लिए 170 रन चाहिए थे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया।जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर श्रीलंका को हिला दिया। उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 7 रन दिए और 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए। अभिषेक शर्मा ने तो सिर्फ 5 गेंद फेंकी और 2 विकेट ले लिए। वॉशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। सिर्फ रवि बिश्नोई को विकेट नहीं मिला।पूरी श्रीलंकाई टीम 45 रन पर ऑल आउट हो गई।

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, कहा- बदला प्रदेश का कानून व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *