Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर. ममता बनर्जी से बगावत करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. कोलकाता में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोयल मल्लिक ने औपचारिक रूप से BJP की सदस्यता ली. उनका असली नाम रुक्मिणी मलिक है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में वे कोयल मल्लिक के नाम से ही पॉपुलर हैं.
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया था. अब वे सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगी. इस मौके पर बीजेपी के पश्चिम बंगाल महासचिव शशि अग्निहोत्री ने उनका स्वागत किया. कोयल ने कहा- “संसद के उच्च सदन का सदस्य बनना और लोगों की भलाई के लिए काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.”गौरतलब है कि कोयल मल्लिक को पहले ममता बनर्जी ने ही TMC की तरफ से राज्यसभा भेजा था. अब वे पाला बदलकर BJP से राज्यसभा जा रही हैं. यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है.
इसे भी पढ़ें:-पुलिस एनकाउंटर में 6 बदमाश गिरफ्तार, 3 की गोली लगने से घायल