BJP Candidate List: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस लिस्ट में चौंकाने वाले नाम शामिल हैं. क्योंकि अभी तक बीजेपी के कई बड़े चेहरे टिकट के दावेदार बताए जा रहे थे लेकिन इस लिस्ट में वो नाम शामिल नहीं हैं.
बीजेपी की लिस्ट में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा गया है. 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 ठाकुर समुदाय के उम्मीदवार को मौंका मिला है. रेस में स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास और हरदीप सिंह पुरी जैसे नेताओं का नाम चल रहा था. श्रुति गंगवार और प्रियंका सिंह रावत दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं. श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं. उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है.
जारी किए गए 8 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है
- धर्मपाल सिंह
- राधाकांत ओझा
- प्रकाश पाल
- विद्यासागर सोनकर
- गोपी कृष्णा पांडेय
- प्रियंका सिंह रावत
- राम प्रताप सिंह चौहान
- श्रुति गंगवार
इसे भी पढ़ें:-रामनगरी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रामलला के दरबार में टेका मत्था