रामनगरी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रामलला के दरबार में टेका मत्था

Ayodhya: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अयोध्या दौरे पर हैं. सबसे पहले उन्होंने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि संगत आश्रम पहुंचे. यहां चल रहे गुरु पर्व महोत्सव के समापन समारोह में उन्होंने शिरकत की.

इस दौरान रक्षामंत्री ने नवनिर्मित श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय भवन का लोकार्पण किया.आश्रम परिसर में संत सम्मेलन और जनसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा और स्थानीय लोग शामिल हुए.रक्षामंत्री के अयोध्या दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा.

इसे भी पढ़ें:-बीजेपी में शामिल हुईं फिल्म एक्ट्रेस कोयल मल्लिक, राज्यसभा सीट के लिए दाखिल करेंगी नामांकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *