Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक, किसका दिन रहेगा बेस्ट? पढ़ें दैनिक राशिफल

06 October 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 6 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन आश्लेषा नक्षत्र के सिद्ध योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

06 October 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आज दिन भर भागदौड़ भरा रहेगा। एक साथ 3-4 काम आ जाएंगे, इसलिए सबकुछ सिर पर लेने के बजाय Priorities तय करें। संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जैसे नौकरी या रिजल्ट। कोई पुरानी दिली इच्छा पूरी होने से मन में सुकून रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य की तैयारी से माहौल खुशनुमा होगा।

वृषभ राशि

आज आलस को छोड़ना होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी, शुरू में मुश्किल लगेगी पर टीम का सपोर्ट मिल जाएगा। बोलने से पहले तोल लें, छोटी सी बात बड़ा झगड़ा बन सकती है। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है, शांत रहें। घर की डेकोरेशन का प्लान बनाएंगे। किसी दोस्त को पैसों की मदद करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि

नई शुरुआत के लिए बहुत अच्छा दिन। जिस बिजनेस या प्लान के बारे में महीनों से सोच रहे थे, आज शुरू कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी बातचीत से खत्म होगी। दूर बैठे किसी अपने की याद सताएगी। गाड़ी में छोटा-मोटा खर्च आ सकता है। ऑफिस में किसी की कड़वी बात को दिल पर न लें।

कर्क राशि

आज मन सेवा भाव में रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करके दिल को सुकून मिलेगा। बच्चों के साथ पार्क या घूमने का प्लान बनेगा। पुराना उधारी का मामला सुलझेगा, राहत मिलेगी। काम में जल्दबाजी न करें। गाड़ी चलाते समय फोन बिल्कुल न चलाएं। यात्रा में मिली जानकारी आगे काम आएगी।

सिंह राशि

मेहनत का फल मिलेगा, पर ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। शांत रहना ही जीत है। बच्चों से किया वादा आज पूरा करना होगा। पिताजी कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। घर में पूजा-पाठ से पॉजिटिविटी आएगी। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें, हर किसी पर भरोसा न करें।

कन्या राशि

सुबह-सुबह कोई अच्छी खबर दिन बना देगी। बिजनेस में किए बदलाव अब प्रॉफिट देने लगेंगे। बॉस से जो दूरी बनी थी, वो खत्म होगी। घर के लिए नया सामान खरीद सकते हैं। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। गुस्से में कोई फैसला न लें, आपकी बात से करीबी को दुख पहुंच सकता है।

तुला राशि

आज जल्दबाजी भारी पड़ेगी। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। पुरानी गलतियों से सीख लेकर चलेंगे तो फायदा होगा। बिना मांगे ज्ञान न दें। यात्रा कर रहे हैं तो पर्स, मोबाइल का ध्यान रखें। पैसों की तंगी भाई की मदद से दूर होगी, मन हल्का होगा।

वृश्चिक राशि

तरक्की के कई मौके मिलेंगे। बड़ों का सम्मान करेंगे तो घर में प्यार बढ़ेगा। जमीन-जायदाद को लेकर बातचीत हो सकती है, इमोशनल होने से बचें। मन में कोई चिंता रहेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर लिया गया फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

धनु राशि

आज समझदारी दिखाने का दिन। बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने से खुशी मिलेगी। काम की जो टेंशन थी, वो अब कम होगी। घर में मेहमान आएंगे, रौनक रहेगी। खर्च पर लगाम लगाएं। मन की कोई बड़ी मुराद पूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी वालों के लिए अच्छी खबर आ सकती है।

मकर राशि

मकर राशियों का दिन सुखद रहेगा। घर में नए मेहमान या रिश्तेदार के आने से खुशियां आएंगी। शेयर मार्केट में लाभ के योग हैं, पर दूसरों की टिप पर पैसा न लगाएं। आपके काम की तारीफ होगी, पहचान बढ़ेगी। पार्टनरशिप में फायदा। दोस्तों के साथ शाम अच्छी बीतेगी।

कुंभ राशि

एनर्जी और कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। किसी सामाजिक या राजनीतिक फंक्शन में जाने से नाम-इज्जत बढ़ेगी। मां से किया वादा पूरा करेंगे। संतान करियर को लेकर आपसे सलाह लेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव आएगा, पर आप अपनी सूझबूझ से संभाल लेंगे।

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *