13 October 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 13 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन विशाखा नक्षत्र के प्रीति योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
13 October 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज किस्मत आपके पक्ष में है। पैसों से जुड़े नए मौके मिलेंगे। काम का बोझ थोड़ा ज्यादा लगेगा पर आप अपनी मेहनत से सब पार कर लेंगे। कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल रहेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है, ध्यान से काम करें।
वृषभ राशि
आज आपकी इमेज मजबूत होगी। लोग आपके काम और समझदारी की तारीफ करेंगे। जो लोग समाज सेवा या राजनीति में हैं, उन्हें बड़ा सम्मान मिल सकता है। अचानक छोटी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो फायदेमंद रहेगी। दूसरों की बातों पर आंख बंद करके भरोसा मत कीजिए।
मिथुन राशि
आज पैसों का मैनेजमेंट संभालना होगा। कमाई और खर्च बराबर रखें। थोड़ी बेचैनी रहेगी पर आप समझदारी से निकल जाएंगे। सफर में कोई ऐसी खबर मिलेगी जो आगे चलकर आपके बहुत काम आएगी। सेहत को हल्के में न लें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
कर्क राशि
आज कामयाबी तो मिलेगी पर सेहत का ख्याल रखना होगा। मौसम की वजह से तबीयत बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में शॉर्टकट न लें, सही रास्ता ही फायदा देगा। बना बनाया काम आखिरी मिनट में रुक सकता है। विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। पुराना कर्ज या लेन-देन पूरा होगा।
सिंह राशि
आज सब्र से काम लें। घर में किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। किसी को भी बड़ा वादा करने से पहले दो बार सोचें। काम को कल पर टालने से नुकसान होगा। पैसों के मामले में उधार दिया पैसा फंसेगा। मन शांत करने के लिए पूजा-पाठ में मन लगेगा।
कन्या राशि
आज रिस्क लेने से बचें। कोई भी नया काम बिना सोचे-समझे शुरू न करें। काफी समय से अटका सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। आखिरी समय पर कुछ अड़चनें आ सकती हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। घर में किसी शादी या फंक्शन की बात से खुशी का माहौल बनेगा।
तुला राशि
आज तरक्की का दरवाजा खुला है। प्रॉपर्टी डीलरों के लिए दिन पैसा कमाने वाला है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सरकारी स्कीम में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा पर पहले पूरी जानकारी लें। गाड़ी खराब होने से जेब ढीली हो सकती है। ससुराल से कोई मीठी खबर मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज कुछ लोग आपकी तरक्की देखकर जल सकते हैं और अड़ंगा डालने की कोशिश करेंगे। पर आप अपने दम पर सब संभाल लेंगे। पुराना टेंशन खत्म होगा। बच्चों के भविष्य की टेंशन थोड़ी रहेगी। आंखों में दर्द या जलन हो सकती है। पैसों का हिसाब-किताब साफ रखें।
धनु राशि
आज आपकी बोली ही आपकी पहचान बनेगी। मीठा बोलकर आप सबका दिल जीत लेंगे। नौकरी में नया चांस मिलेगा। हाथ खुला होने से खर्च बढ़ेगा, कंट्रोल करें। दूसरों के घरेलू मामलों में न बोलें। नई पार्टनरशिप से पहले पेपर चेक कर लें। नया घर लेने का प्लान बन सकता है।
मकर राशि
दुकानदार और व्यापारियों के लिए आज नए ग्राहक और मौके आएंगे। आपकी मेहनत की तारीफ होगी। कोई बड़ी डील हाथ से निकलते-निकलते बचेगी, इसलिए जल्दबाजी न करें। हर हंसने वाला दोस्त नहीं होता, पहचानना सीखें। परिवार की कोई खबर थोड़ी चिंता देगी।
कुंभ राशि
आज आप पूरे जोश में रहेंगे। ऑफिस में आपके काम को देखकर सब वाह-वाही करेंगे। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। परिवार और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम मिलेगा। जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उनके लिए दिन लकी है। रुकी हुई बिजनेस डील फाइनल होने से पैसों की तंगी दूर होगी।
मीन राशि
आज का दिन खुशियों और शुभ समाचारों के साथ आगे बढ़ सकता है। सुबह से ही कुछ ऐसी सकारात्मक घटनाएं हो सकती हैं, जो आपका मन प्रसन्न कर दें। हालांकि पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है, खासकर यदि आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाते हैं। वैवाहिक जीवन में भी धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-CM योगी ने किसानों को दिया 493 करोड़ का तोहफा, बोले- नुकसान की भरपाई होगी