‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Suryaa: बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रहे हैं. गदर 2 और बॉर्डर 2 की सक्सेस के बाद अब सनी पाजी अपनी नई क्राइम-थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं. मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसे खुद सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

पहले लुक में ही छा गए सनी पाजी

मोशन पोस्टर में सनी देओल का लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. सफेद टी-शर्ट, बढ़ी हुई दाढ़ी, झुकी हुई आंखें और मुंह में सिगरेट, चेहरे पर गहरा दर्द और गुस्सा. पोस्टर से साफ है कि इस बार सनी देओल एकदम अलग और इंटेंस रोल में नजर आएंगे. मेकर्स ने बताया है कि फिल्म में उनका किरदार अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ है, जो सच की तलाश में निकला है.पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया – “अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ, वह सच का पता लगाता है.”

रिलीज डेट और स्टारकास्ट

मेकर्स ने पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार कर रहे हैं और इसे कमल मुकुट प्रेजेंट कर रहे हैं. इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रज्ञा जायसवाल और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी अहम रोल में नजर आएंगे.

सनी देओल का वर्कफ्रंट

सनी देओल इस समय अपने करियर के बेस्ट फेज में हैं. गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा कमाए थे, वहीं इस साल आई बॉर्डर 2 भी हिट रही. हालांकि ‘बंटवारा 1947’ को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला.अब सनी देओल के पास लाइन में कई बड़ी फिल्में हैं. वह रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में हनुमान के किरदार में दिखेंगे और राजकुमार संतोषी के साथ ‘घातक घुस के मारेगा’ में भी नजर आने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें:-फैटी लिवर को रिवर्स करना है? डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *