इंटरनेट के साथ बढ़ी मोबाइल कंपनियों की कमाई, यूजर्स की संख्या में 1.96% की हुई बढ़ोतरी

Business: देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब भारत में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या 111 करोड़ से ज्यादा हो गई है। TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 के अंत तक कुल इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 1.114 अरब हो गई है, जबकि मार्च 2026 में यह आंकड़ा 1.093 अरब था। मतलब सिर्फ 3 महीने में 1.96% की बढ़ोतरी हुई है।

108 करोड़ से ज्यादा ब्रॉडबैंड यूजर्स

जानकारी के अनुसार, जून अंत तक 1.066 अरब लोग वायरलेस इंटरनेट और 4.7 करोड़ लोग वायर्ड इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे थे। कुल इंटरनेट यूजर्स में 1.087 अरब ब्रॉडबैंड और 2.66 करोड़ नैरोबैंड यूजर्स हैं। पिछली तिमाही के मुकाबले ब्रॉडबैंड में 2.03% की बढ़त हुई है, जबकि नैरोबैंड में 0.89% की गिरावट आई है।

टेलीफोन और मोबाइल यूजर्स भी बढ़े

बता दें कि इंटरनेट के साथ टेलीफोन ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है। जून 2026 तक देश में कुल टेलीफोन ग्राहक 1.34 अरब हो गए हैं, जो मार्च में 1.33 अरब थे। इस दौरान टेली-डेंसिटी 93.26% से बढ़कर 94.31% हो गई है। वायरलेस ग्राहकों की संख्या 1.79 करोड़ बढ़कर 1.3 अरब के करीब पहुंच गई है। अकेले मोबाइल ग्राहकों की संख्या 1.66 करोड़ बढ़कर 1.28 अरब हो गई है।

कंपनियों की बढ़ी कमाई

टेलीकॉम कंपनियों की प्रति ग्राहक औसत कमाई (ARPU) भी बढ़ी है। वायरलेस सेवाओं के लिए औसत ARPU 1.19% बढ़कर 187.12 रुपये महीना हो गया है। सालाना आधार पर इसमें 3.11% की बढ़ोतरी है। प्रीपेड से ARPU 200.72 रुपये और पोस्टपेड से 114.26 रुपये रहा।

हालांकि डेटा का रेट सस्ता हुआ है। प्रति GB औसत कमाई 5.07% घटकर 7.13 रुपये रह गई है। यानी डेटा खपत बढ़ी, पर कंपनियों को प्रति GB कमाई कम हुई।

डेटा की खपत में 8.3% का उछाल

जानकारी के मुताबिक, वायरलेस डेटा यूजर्स की संख्या 1.02 अरब से बढ़कर 1.04 अरब हो गई है। जून तिमाही में कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक 8.3% बढ़कर 84,424 पेटाबाइट हो गया। हर यूजर औसतन 28.39 GB डेटा महीना इस्तेमाल कर रहा है, जो पिछली तिमाही में 26.70 GB था। इससे साफ है कि वीडियो स्ट्रीमिंग, OTT और ऑनलाइन काम के लिए डेटा की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

टेलीकॉम सेक्टर का रेवेन्यू 1.07 लाख करोड़

बता दें कि जून तिमाही में टेलीकॉम सेक्टर का कुल सकल राजस्व (GR) 1.07 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि समायोजित सकल राजस्व (AGR) बढ़कर 88,796 करोड़ रुपये हो गया है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि देश का टेलीकॉम सेक्टर लगातार विस्तार कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *