Entertainment: साउथ सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ के मेकर्स ने एक दमदार नया पोस्टर जारी किया है, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस एक्शन ड्रामा में प्रभास एक बिल्कुल अलग और प्रभावशाली अवतार में नजर आने वाले हैं, पोस्टर में प्रभास यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहे हैं, पोस्टर पर उनका साइड प्रोफाइल एक सुनहरे सिक्के पर उकेरा गया है, जिसके चारों ओर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।
माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया निर्माण
‘फौजी’ का निर्देशन हनु राघवपुड़ी जबकि इसका निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है, फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स प्रस्तुत कर रही है, इसके निर्माता नवीन येरनेनी, वाई, रवि शंकर और भूषण कुमार हैं, फिल्म में प्रभास का अलग लुक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इसकी खासियत माने जा रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर पोस्टर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
‘फौजी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता
प्रभास की ‘फौजी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है, फिल्म के पोस्टर में दिखाई गई यूनिफॉर्म, सुनहरे सिक्के और दमदार टैगलाइन ने कहानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, अब दर्शकों की नजर मेकर्स की ओर से जारी किए जाने वाले वीडियो और फिल्म से जुड़ी अगली जानकारियों पर टिकी है, फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।