टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर

Rajasthan: जयपुर के जमवारामगढ़ में कार खाई में पलटने से चार युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर एक कार टायर फटने से बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार लोग खाटू श्यामजी के दर्शन करके आगरा लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान अतुल, मुकुल, रूपेश व शिवा के रूप में की गई। राहुल और अर्पित घायल हैं। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के शिकार लोग यूपी के आगरा के रहने वाले थे। ये हादसा रायसर थाना क्षेत्र के भट्ट का बास के पास हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

घायलों का इलाज जारी

रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। रायसर थाना क्षेत्र से गुजर रही कार का टायर फट गया। इसकी वजह से ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और कार खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *