यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस

RO ARO recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 501 पदों पर भर्ती निकाली है. ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता

RO पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. वही ARO पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर में ‘O’ लेवल प्रमाणपत्र या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. साथ ही हिंदी टाइपिंग की स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी.

आवेदन फीस

सामान्य, OBC और EWS के लिए 125 रुपये, SC/ST के लिए 65 रुपये, दिव्यांग के लिए 25 रुपये है.

चयन प्रक्रिया

चयन 3 चरणों में होगा – प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स), मुख्य परीक्षा (मेन्स) और टाइपिंग / कंप्यूटर दक्षता परीक्षा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी.फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें और आखिरी तारीख का इंतजार न करें.

आवेदन कैसे करें

UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.

RO-ARO भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें.

फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, योग्यता भरेंफोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र अपलोड करें.

फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें और रसीद सेव कर लें.

इसे भी पढ़ें:-लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली, 2 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *