Jio platforms: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली जियो प्लेटफॉर्म्स ने बुधवार को दलाल स्ट्रीट पर धमाकेदार एंट्री की. बीएसई और एनएसई दोनों पर कंपनी का शेयर 21% से ज्यादा की तेजी के साथ लिस्ट हुआ और देखते ही देखते देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई.कंपनी ने ₹1,119 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,358 पर कारोबार शुरू किया. लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों के चेहरे खिल गए, जिन्हें पहले ही दिन बंपर लिस्टिंग गेन मिला. शुरुआती कारोबार में कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन ₹12.50 लाख करोड़ के पार चला गया.
एयरटेल को पछाड़ा, अब सिर्फ रिलायंस आगे
इस शानदार लिस्टिंग के बाद जियो ने मार्केट कैप के मामले में भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है. अब भारतीय शेयर बाजार में जियो से आगे केवल उसकी पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ही है, जिसका मार्केट कैप ₹15.89 लाख करोड़ है.मार्केट कैप के लिहाज से टॉप लिस्ट ऐसी है:
जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के बाद रिलायंस और जियो का कुल मार्केट कैप मिलाकर करीब ₹28.40 लाख करोड़ हो गया है, जो पूरे बाजार का करीब 10% है.
100 मिनट में हिट हो गया था IPO
जियो का ₹30,213 करोड़ का IPO इस साल का सबसे चर्चित IPO रहा. 21 अक्टूबर को खुला IPO महज 100 मिनट में ही फुल सब्सक्राइब हो गया था. बंद होने तक इसे 22.19 गुना बोलियां मिलीं. कुल ₹7.4 लाख करोड़ की बोली लगी और 1.39 करोड़ लोगों ने इसमें पैसा लगाया.कंपनी ने लिस्टिंग से पहले एंकर निवेशकों से ही ₹8,110 करोड़ जुटा लिए थे. इस लिस्टिंग के बाद अब सबकी नजर जियो के शेयर के अगले प्रदर्शन पर टिकी है.
इसे भी पढ़ें:-बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 9 महीने के मासूम समेत 4 की मौत, पिता-बेटी घायल