UP TGT Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली टीजीटी-सहायक अध्यापक भर्ती में शैक्षणिक योग्यता को लेकर बड़ा बदलाव किया है.आयोग ने ग्रेजुएशन में 50% और पोस्ट ग्रेजुएशन में 45% अंकों की अनिवार्य शर्त से कुछ उम्मीदवारों को पूरी तरह छूट दे दी है. इससे हजारों पुराने BEd-DL.Ed अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिलेगा.
किसे मिलेगी 50% अंकों की शर्त से छूट?
UPESSC के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये छूट हर किसी को नहीं मिलेगी. इसके लिए एक कट-ऑफ डेट तय की गई है.जिन उम्मीदवारों ने 29 जुलाई 2011 या उससे पहले BEd, DL.Ed या प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक जैसे शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स में एडमिशन लिया था, उन्हें ही ये छूट मिलेगी.ऐसे उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में अगर 50% से कम अंक भी हैं, तो भी उन्हें केवल इस आधार पर अयोग्य नहीं माना जाएगा. वे TGT भर्ती के लिए पात्र होंगे. हालांकि भर्ती की अन्य सभी शर्तें पूरी करनी होंगी.
17,735 पदों पर बंपर भर्ती
आयोग ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के कुल 17,735 पदों पर भर्ती निकाली है.
16,193 पद बालक विद्यालयों के
1,542 पद बालिका विद्यालयों के
इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत समेत सभी प्रमुख विषयों के पद शामिल हैं.
भर्ती की जरूरी तारीखें
विज्ञापन जारी: 23 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट: 23 नवंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट: 26 नवंबर 2026
परीक्षा की संभावित तारीख: 23 और 24 दिसंबर 2026
इसे भी पढ़ें:-मोहब्बेवाला हादसे में चार की मौत के बाद एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी पर मुकदमा, ढलान को बताई गई वजह