वजन कम करने के लिए कॉफी में मिलाएं ये काले दाने, तेजी से घटेगा Belly Fat, पाचन भी होगा मजबूत

Health care: आजकल हर दूसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है. जिम जाने का टाइम नहीं, डाइट फॉलो नहीं हो पाती और मॉडर्न लाइफस्टाइल में खानपान बिगड़ ही जाता है. ऐसे में अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत के वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो चिया सीड्स आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.फिटनेस फ्रीक्स में पिछले 2-3 सालों में चिया सीड्स का क्रेज तेजी से बढ़ा है. कोई इसे पानी में भिगोकर पीता है, तो कोई अब सुबह की कॉफी में मिलाकर पी रहा है और रिजल्ट भी शानदार मिल रहे हैं.

क्यों इतना खास है चिया सीड्स?

इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिडभरपूर प्रोटीन और फाइबर, एंटी ऑक्सिडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते है.

1.वजन कंट्रोल करने में असरदार

चिया में फाइबर बहुत ज्यादा होता है. ये पानी में फूल जाता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इससे ओवरईटिंग रुकती है और वजन धीरे-धीरे कंट्रोल में आने लगता है.

2.पाचन तंत्र होगा मजबूत

फाइबर की वजह से कब्ज की समस्या दूर होती है. आंतों की सफाई होती है और Gut Health बेहतर होता है. जिनको गैस, अपच की दिक्कत रहती है उनके लिए ये बहुत फायदेमंद है.

3. ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल में

चिया सीड्स हाई फाइबर होने की वजह से शुगर के अवशोषण को धीमा करता है. जब आप इसे कॉफी के साथ लेते हैं तो कैफीन धीरे-धीरे रिलीज होती है, जिससे एनर्जी लंबे समय तक बनी रहती है और शुगर लेवल अचानक ऊपर-नीचे नहीं होता.

4. पेट के लिए वरदान

रोजाना 1-2 चम्मच चिया सीड्स खाने से पेट हल्का रहता है. कब्ज खत्म, मेटाबॉलिज्म तेज.

कैसे करें इस्तेमाल?

सुबह की ब्लैक कॉफी या नॉर्मल कॉफी में 1 चम्मच भिगोए हुए चिया सीड्स मिला लें. 5 मिनट रखकर पी लें. चाहें तो इसे ओट्स, दही या स्मूदी में भी ले सकते हैं.ध्यान दें: दिन में 2 चम्मच से ज्यादा चिया न खाएं और पानी खूब पिएं.

इसे भी पढें:-दिवाली से पहले महंगा हुआ नंदिनी का घी-पनीर-मक्खन, BAMUL ने जारी की नई रेट लिस्ट, जानें 4 नवंबर से कितना बढ़ा दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *