Delhi: दिल्ली में रहने वाले बिहार, यूपी और झारखंड के लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. छठ महापर्व को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर, सोमवार को सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है.सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. यह आदेश उपराज्यपाल के निर्देश पर जारी किया गया है.
कहां-कहां रहेगी छुट्टी?
सरकार के आदेश के मुताबिक 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय (Autonomous Bodies) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSUs) बंद रहेंगे. इस दिन सामान्य कामकाज नहीं होगा, ताकि कर्मचारी आस्था के महापर्व में शामिल हो सकें.इस अधिसूचना की कॉपी मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, MCD आयुक्त, NDMC समेत सभी विभागों को भेज दी गई है.
पूर्वांचल के लोगों के लिए बड़ा तोहफा
दिल्ली में पूर्वांचल के लाखों लोग रहते हैं. छठ उनके लिए सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि महापर्व है. सरकार के इस फैसले से लोगों को पूजा की तैयारी और परिवार के साथ पर्व मनाने में आसानी होगी. पूर्वांचल मोर्चा के संतोष ओझा समेत कई सामाजिक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है.
दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार
इस बार दिल्ली सरकार छठ के लिए खास तैयारी भी कर रही है. मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा भव्य छठ घाट बनाया जा रहा है. बाहरी रिंग रोड से इंद्रलोक तक बन रहे इस घाट पर श्रद्धालुओं के लिए पक्की सीढ़ियां और सीमेंट की सड़कें बनाई जा रही हैं.इस घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सिंगलपुर गांव में करेंगे.
इसे भी पढ़ें:-सस्ते कच्चे तेल से बॉन्ड मार्केट में राहत, रुपया भी मजबूत, ICICI रिपोर्ट में बड़ा अनुमान