सस्ते कच्चे तेल से बॉन्ड मार्केट में राहत, रुपया भी मजबूत, ICICI रिपोर्ट में बड़ा अनुमान

Crude Oil Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का सीधा असर भारतीय वित्तीय बाजार पर दिखने लगा है. तेल सस्ता होने से सरकारी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है और रुपये को भी मजबूती मिली है. ICICI बैंक की लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 10 साल की बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड आने वाले दिनों में 7.10% से 7.25% के बीच रह सकती है.

बॉन्ड यील्ड क्यों टूटी?

6 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में छोटी अवधि के मुकाबले लंबी अवधि वाले सरकारी बॉन्ड की यील्ड में ज्यादा गिरावट देखी गई. इसके पीछे 2 बड़े कारण हैं:कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावटवैश्विक बाजार में रिस्क-ऑन सेंटिमेंट – अमेरिका में डेमोक्रेट्स को कांग्रेस में बहुमत मिलने के बाद निवेश का माहौल सुधरा है.

FPI ने किया 2.5 अरब डॉलर का निवेश

विदेशी निवेशकों का भरोसा फिर लौटा है. बीते हफ्ते FPIs ने भारतीय बाजार में करीब 2.5 अरब डॉलर डाला, जिससे बॉन्ड और रुपया दोनों को सपोर्ट मिला. निवेशकों की ज्यादा दिलचस्पी Long Term बॉन्ड में रही, जिससे यील्ड कर्व फ्लैट हुआ.

सरकार और राज्यों की उधारी

केंद्र सरकार ने 15 साल और 50 साल वाले बॉन्ड से 36,000 करोड़ रुपये जुटाए. 15 साल वाले बॉन्ड को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. वहीं 12 राज्यों ने 27,800 करोड़ रुपये की उधारी ली और अगले हफ्ते 29,050 करोड़ और जुटाने का प्लान है.बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी 6 नवंबर तक बढ़कर 2.3 लाख करोड़ रुपये हो गई. RBI ने 50,000 करोड़ की VRR नीलामी भी की.

रुपया 1.09% मजबूत, महंगाई पर नजर

सस्ता तेल और FPI की वापसी से रुपया डॉलर के मुकाबले 1.09% मजबूत हुआ. आने वाले दिनों में भी मजबूती रहने की उम्मीद है. अब बाजार की नजर अक्टूबर के CPI डेटा पर है. रिपोर्ट में खुदरा महंगाई 5.9% रहने का अनुमान है, खाद्य महंगाई बड़ी वजह बन सकती है.

इसे भी पढ़ें:-20 लाख की लूट करने वाले 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और जेवर बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *