Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं और किसानों को दोहरी सौगात दी. लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने UPSSSC द्वारा राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे.इसके साथ ही अन्नदाताओं की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी वितरित की. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर भी मौजूद रहे.
2017 से पहले नियुक्तियों पर बोले योगी – ‘मुन्ना भाई MBBS जैसा था हाल’
इस मौके पर सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने फिल्म मुन्ना भाई MBBS का जिक्र करते हुए कहा, “2017 से पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी बंधक बने थे. परीक्षा देता था कोई, नियुक्ति पत्र ले जाता था कोई.”उन्होंने बताया कि 2017 में सरकार बनने के बाद पहली मीटिंग में पता चला कि पुलिस में 1.5 लाख पद खाली थे और पिछली सरकार ने PAC की 54 कंपनियां खत्म कर दी थीं.
दिवाली और पटाखों पर दिया जवाब
अयोध्या दीवाली का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा, “कुछ लोगों ने कहा प्रदूषण होगा. हमने कहा प्रदूषण होगा तो ठीक भी हो जाएगा, हमने कोई रोक नहीं लगाई. सबने खूब पटाखे जलाए, हमने भी अयोध्या में जलाए.
गिनती न आती हो तो शिवपाल को साथ ले लो’
अपने कार्यकाल की भर्तियों का जिक्र करते हुए योगी ने चुटकी ली. बोले, “जैसे घड़ी की सेकंड वाली सुई तेज घूमती है, वैसे ही हमने नियुक्ति पत्र बांटे. राजस्व विभाग में 1 लाख से ज्यादा भर्तियां दीं, अभी लेखपाल भर्ती चल रही है.”विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “हमने कहा था हम देंगे, आप लोग गिनिए. गिनती न आती हो तो शिवपाल यादव को साथ ले लो, उन्हें गिनती का अच्छा अनुभव है, वो हमेशा गिनती ही करते रहे हैं.”
इसे भी पढ़ें:-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार दोस्तों को रौंदा, तीन की मौत, चौथा गंभीर