छठ महापर्व से पहले घर लौटने की होड़, वाराणसी कैंट समेत सभी स्टेशनों पर उमड़ी भीड़

Varanasi: छठ महापर्व शुरू होने वाला है, इससे पहले घर से दूर देश के प्रमुख शहरों में जाकर काम करने वाले लोग इस खास मौके पर अपने घर लौटना चाहते हैं. इस दौरान दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर बिहार-पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है.भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं, लेकिन इसके बाद भी बिहार-पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है.

वाराणसी कैंट पर ABP की ग्राउंड रिपोर्ट

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान देखा गया कि महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात से आने वाली ट्रेनें जो वाराणसी होकर गोरखपुर-बिहार के लिए रवाना हो रही हैं, उनमें यात्रियों की भारी भीड़ है. खास तौर पर जनरल डिब्बे में खड़े होने तक की जगह नहीं है, कई यात्री बोगी के गेट पर भी बैठे नजर आ रहे हैं.ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री मशक्कत कर रहे हैं. बातचीत में लोगों ने कहा कि यह मौका उनके लिए बेहद खास है. वह हर हाल में महापर्व छठ के लिए घर लौटना चाहते हैं. स्पेशल ट्रेनें जरूर चल रही हैं, लेकिन अधिक भीड़ होने से काफी दिक्कत हो रही है.

संयम और धैर्य की नसीहत

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बिहार, गोरखपुर, पूर्वांचल के लिए कोई ट्रेन आती है, यात्री सामान लेकर दौड़ पड़ते हैं. इससे प्लेटफॉर्म पर हादसे की आशंका भी बढ़ जाती है. ऐसे में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी लगातार लोगों से संयम और धैर्य के साथ ट्रेन में चढ़ने और सावधानी रखने की अपील कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:-ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *