बचपन की याद दिला देंगे ये खास संदेश, अपनों को भेजें बाल दिवस की बधाई

Childrens Day 2026: हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्कूलों में गीत-संगीत, भाषण, स्लोगन, निबंध और खेल-कूद जैसी कई प्रतियोगिताएं होती हैं. बच्चों को स्पेशल फील कराया जाता है और स्कूल की तरफ से गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं.

14 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं बाल दिवस?

बाल दिवस भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है. पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे. बच्चों के प्रति उनके इसी प्यार और सम्मान की वजह से उनके निधन के बाद उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. अगर आप भी अपने बच्चों, छात्रों या छोटे भाई-बहनों का दिन खास बनाना चाहते हैं तो उन्हें ये प्यारे संदेश भेज सकते हैं.

Children’s Day 2026 Wishes, Shayari, Quotes in Hindi

1.न रोने की वजह होती है

ना हंसने का कोई बहाना

ऐसा होता है बचपन,

जो मुझे खुलकर है बिताना.

बाल दिवस की शुभकामनाएं!

2.वो बचपन का जमाना था

जो खुशियों का खजाना था

चांद पर जाने की चाहत थी

पर दिल तो तितली का दीवाना था.

बाल दिवस की शुभकामनाएं!

3.वो बचपन की अमीरी न जाने कहां खो गई

वो दिन ही कुछ और थे

जब बारिश के पानी में हमारे भी जहाज चला करते थे.

Happy Children’s Day!

4.जब थे दिन बचपन के वो थे बहुत सुहाने पल

उदासी से ना था नाता, गुस्सा तो कभी न था आता.

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

5.बचपन है ऐसा खजाना

आता है न जो दोबारा

मुश्किल है इसको भुलाना

वो खेलना, कूदना और खाना.

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

6.सबके मन को भाते चाचा नेहरू

बच्चों को हंसाते चाचा नेहरू

दिल में भरा अनोखा प्यार

करते वो बच्चों को प्यार बेशुमार.

Happy Children’s Day 2026!

7.ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो

भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी

मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन

वो कागज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी.

इसे भी पढ़ें:-छठी मैया की आरती के बिना अधूरी है आराधना, जानें माता की पूरी आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *