Chhath Puja 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा और सबसे भावुक दिन है। 15 नवंबर रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस पावन मौके पर गाजीपुर, वाराणसी, पटना से लेकर दिल्ली तक सभी नदी, तालाब और पवित्र घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।व्रती कमर तक जल में खड़े होकर डूबते हुए सूर्यदेव को जल और दूध से अर्घ्य अर्पित करेंगे। मान्यता है कि संध्या अर्घ्य से संतान की लंबी उम्र और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
आपके शहर में सूर्यास्त और अर्घ्य का समय – 15 नवंबर 2026
- गाजीपुर में – शाम 05:07 बजे
- वाराणसी में – शाम 05:10 बजे
- गोरखपुर में – शाम 05:06 बजे
- पटना में – शाम 05:01 बजे
- लखनऊ में – शाम 05:16 बजे
- कानपुर में – शाम 05:19 बजे
- नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में – शाम 05:27 से 05:28 बजे
- कोलकाता में – शाम 04:53 बजे
- रांची में – शाम 05:04 बजे
- भोपाल में – शाम 05:36 बजे
ध्यान दें: सूर्यास्त से 30 मिनट पहले ही घाट पर पहुंच जाना शुभ माना जाता है।
डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की विधि
- बांस के सूप और दौरे में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और सिंदूर सजा लें।
- छठी मैया के गीत गाते हुए सूर्यास्त से पहले घाट पर पहुंचें।
- घाट के पानी में खड़े होकर पहले शुद्ध जल, फिर कच्चे दूध से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- अर्घ्य के बाद हाथ जोड़कर सूर्यदेव की परिक्रमा करें और उषा अर्घ्य के लिए प्रार्थना करें।
इसे भी पढ़ें:-क्रीम नहीं, इन सुपरफूड्स से आएगा चेहरे पर नेचुरल ग्लो, डाइट में करें शामिल